Follow Us:

गणतंत्र दिवस: राजपथ पर नहीं दिखेगी इस साल हिमाचल की झांकी

डेस्क |

गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर हिमाचल की झांकी देखने के लिए प्रदेश की जनता को और इंतजार करन पड़ेगा। प्रदेश की विकास योजनाओं को दिखाने वाली झांकी के प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय में खारिज कर दिया है।

26 जनवरी 2022 को होने वाले समारोह में 14 राज्यों की झांकियां दिखाई जाएंगी। प्रदेश की झांकी के प्रस्ताव को दूसरे दौर में बाहर का रास्ता देखने को मिला। हिमाचल ने झांकी में बागवानी, पर्यटन, बिजली परियोजनाओं में हुए विकास कार्यों और धर्मशाला अंतरराष्ट्रिय क्रिकट स्टेडियम को दिखाने का प्रस्ताव भेजा था। अब इस मॉडल को प्रदेश में होने वाले कार्यक्रम में दिखाया जाएगा।

इससे पहले प्रदेश की ओर से भेजी गई धामी गोलीकांड की झांकी का प्रस्ताव पहले दौर में खारिज कर दिया गया था। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने फिर से प्रस्ताव मांगा था।

आपको बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में इस बार गणतंत्र दिवस की परेड आजादी का महोत्सव विषय पर आधारित है।