Follow Us:

पंजाब: बैंक में डकैती, लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटे 17 लाख

डेस्क |

पंजाब के जालंधर लूट की बड़ी घटना सामने आई है। यहां लुटेरों ने बुधवार सुबह बंदूक की नोक पर पंजाब नेशनल बैंक में 17 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे डाला। घटना पीएनबी की ग्रीन मॉडल टाउन शाखा में पेश आई है। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए रेड अलर्ट जारी कर शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश लुटेरे पीएनबी ग्रीन मॉडल टाउन शाखा में सुबह 9.30 से 9.45 बजे के बीच घुस गए। जब कैशियर दिन के कारोबार के लिए कैश काउंटर तैयार करने में व्यस्त था। इस दौरान लुटेरे बंदूक की नोक पर कैशियर को ले गए और नकदी छीन कर फरार हो गए। लुटेरे भागने से पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक लुटेरों के पास देसी कट्‌टे और तेजधार हथियार थे। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। इसके अलावा बैंक में कुछ खुफिया कैमरे भी लगे हैं जिनकी फुटेज भी चेक कर रही है। बैंक की इस अंदेशे से कैमरों की पुरानी फुटेज भी निकाल रही है कि लुटेरों ने बैंक डकैती से पहले वहां रैकी की होगी।