Follow Us:

पंजाब: लुधियाना के जिला कोर्ट परिसर में धमाका, 2 लोगों की मौत कई घायल

डेस्क |

पंजाब: लुधियाना के जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर जोरधार धमाका हुआ। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 से 5 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि धमाका कोर्ट की तीसरी मंजिल पर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंचकर जांच में जुट गई है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

वहीं, धमाके के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये धमाका किस कारण से हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और छानबीन जारी है।