Follow Us:

चंबा: डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

डेस्क |

चंबा पुलिस की टीम ने चंबा-साहो मार्ग पर एक व्यक्ति को डेढ़ किलो से अधिक चरस के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चैन लाल (45) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव कंडोलू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने साहो बाजार के पास कीड़ी जीरो प्वाइंट पर नाकाबंद कर रखी थी। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी बीच वहा एक व्यक्ति पगडंडी से सड़क पर उतरा। जैसे ही वह सड़क पर उतरा तो सामने पुलिस को देखकर घबरा गया। उसने कंधे पर लिया पिट्ठू बैग सड़क किनारे झाड़ियों में फैंक दिदा और बाजार की तरफ भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी व झाड़ियों में फैंके पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 502 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसकी सप्लाई कहां होनी थी, इसको लेकर तस्कर से पूछताछ की जा रही है।