Follow Us:

कुल्लू जिला के स्कूलों में 3 जनवरी से 20 जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश

पी.चंद |

जिला कुल्लू में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में अब 3 जनवरी 2022 से लेकर 20 जनवरी 2022 तक छुट्टियां रहेंगी। शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि छुट्टियों के दौरान छात्रों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल भी देने को कहा गया है।

बता दें कि सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टियां को शेड्यूल जारी किया गया है। ग्रीष्मकालीन सत्र वाले स्कूलों में 3 जनवरी 2022 से 8 जनवरी 2022 तक 6 दिन के लिए सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। जबकि शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में 1 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक 46 दिन की छुट्टियां रहेंगी।