Follow Us:

हिमाचल: छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेस्क |

रोहड़ू के सीमा कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर रात को पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल से थाने में पूछताछ की और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रिंसिपल ने कोर्ट से एक दिन की जमानत ली थी लेकिन गुरुवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि सीमा कॉलेड रोहड़ू की छात्राओं ने प्रिंसिपल ब्रजेश चौहान पर फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी थी। प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज छात्रों ने चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद कॉलेज की दो अन्य छात्राओं ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए वुमेन सेल में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी।

मामले की पुष्टि डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने की है। उन्होंने बताया कि देर रात को पूछताछ के बाद प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।