Follow Us:

हिमाचल: ट्रक से मार्बल उतारते समय दबे 5 मजदूर, 2 की मौत 3 की हालत गंभीर

डेस्क |

नए साल के पहले ही दिन ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ट्रक से मार्बल उतारते समय 5 मजदूर नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल रेफर किया है। हादसे के शिकार सभी मजदूर प्रवासी हैं।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में मिनी सचिवालय का काम चल रहा है। भवन निर्माण के लिए शनिवार सुबह कुछ मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहे थे। इस दौरान 5 मजदूर मार्बल के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। वहीं, 3 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।