Follow Us:

सांप काट ले तो तुरंत करें ये उपचार, कुछ जरूरी बातों को रखें याद…

डेस्क |

सांप के काटने से हर साल हजारों लोग मरते हैं लेकिन अगर आप थोड़ी सी सावधानियां बरतें तो आप सांप के काटने से जिंदा बच सकते हैं। क्यूंकि शहरीकरण ने सांपों का ठिकाना बदल दिया है तो अब वो जंगलों से निकलकर शहरों तक पहुंचने लगे हैं। ऐसे में सांप का काटना घातक हो सकता है। कुछ सांप ज्यादा ज़हरीले होते हैं तो कुछ कम जहरीले होते हैं। कम ज़हरीले सांप के काटने से भी स्थिति कई दफ़ा गंभीर हो सकती है। हालांकि इसके कुछ लक्षण भी है जिससे आप अपने शरीर में सांप में जहर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जहरीले सांप के काटने से बॉडी में कई तरह के लक्षण पैदा हो सकते हैं जैसे काटने वाली जगह पर दर्द और सूजन, ऐंठन, मतली, उल्टी, अकड़न या कपकपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों ओर सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना, मांसपेशियों की कमजोरी, प्यास लगना, लो बीपी, घाव से खून बहना, बहुत पसीना आना और अंगों के आसपास के हिस्से का सुन्न पड़ना शामिल है।

सांप का काटना एक ऐसी दुर्घटना है अगर इसका तुरंत इलाज नहीं किया जाए तो उससे जान भी जा सकती है। सांप काटने पर सबसे जरूरी है कि उसके लक्षणों की पहचान की जाए और उसका तुरंत उपचार किया जाए। आज हम आपको बताएंगे कि यदि किसी को सांप काट ले तो क्या काम तुरंत करने चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

सांप के काटने पर क्या करें:

  • सांप के काटने पर पीड़ित इंसान को थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उसे उल्टी करवा दें ताकि जहर अंदर नहीं फैल सके।
  • पीड़ित इंसान को 10-15 बार गुनगुना पानी पीलाएं और उसे उल्टी करने को कहें। इससे सांप के जहर का असर कम होगा।
  • कंटोला की सब्जी अगर आसानी से मिल जाए तो उसे पीसकर उस जगह लगाएं जहां सांप ने काटा है। इससे जहर का असर कम होगा साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी नहीं होगा।
  • आप लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

सांप के काटने पर तुरंत करें यह काम

  • सांप काटने पर तबियत बिगड़ने का इंतजार नहीं करें बल्कि इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए मरीज को अस्पताल लेजाएं।
  • जिस जगह सांप ने काटा है उस स्थान को बिल्कुल नहीं हिलाएं।
  • ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें। खून रोकने के लिए बीटाडीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और जितना संभव हो व्यक्ति को स्थिर रखें।
  • घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें।
  • सांप के काटने के समय का ध्यान रखें।

नोट: मीडिया रिपोर्ट पर आधारित…