Follow Us:

कांगड़ा और मंडी जिला में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, लोगों में मचा हड़कंप

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के मंडी औऱ कांगड़ा जिला में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की ख़बर मीडिया सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि मंडी के धर्मपुर की भरौरी पंचायत और कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के जीजल गांव में ये गुब्बारे में मिले हैं। दोनों पर गुब्बारे मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंडी के निवासी दौलत राम के घर के पास पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। स्थानीय लोगों ने जब 133 केवी में कार्य कर रहे कश्मीरी मजदूरों से इस पर लिखे हुए उर्दू के शब्दों को पढ़कर सुनाने बारे कहा तो उन्होंने कहा कि ये शब्द उर्दू और अरबी में लिखे हैं, जो हम नहीं पढ़ सकते। इसके बाद स्थानीय निवासी दौलत राम ने इस बारे पंचायत प्रधान व पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

दूसरी ओर ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर तैनात बबली देवी पत्नी कृष्ण कुमार के घर की पिछली दीवार पर पाकिस्तान के गुब्बारे पाए गए हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है।