Follow Us:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 14 वोटों के साथ BJP की सरबजीत कौर बनीं मेयर

|

चंडीगढ़ नगर निगम को आज अपना नया मेयर मिल गया है। भाजपा की सरबजीत कौर चंडीगड़ नगर निगम नई मेयर बनी हैं। उन्होंने आप के उम्मीदवार को एक वोट से हराया है। मेयर के चुनाव में भाजपा को 14 वोट मिले हैं जबकि आप को 13 वोट मिले हैं। आप का एक वोट फटा होने के कारण रद्द हो गया जिस कारण सदन में काफी हंगामा हुआ। भाजपा की जीत से नाराज आप पार्षद धरने पर बैठ गए हैं।

बता दें कि मेयर के चुनाव के लिए कुल 28 वोट पड़े। जिसमें से 14 वोट बीजेपी जबकि 13 वोट आप प्रत्याशी को मिले हैं। वहीं , आप का एक वोट फटा होने के कारण रद्द कर दिया गया। आकाली दल और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मेयर के चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। 35 सीटों वाले इस नगर निगम में आप ने 14, भाजपा ने 12, कांग्रेस 8 और अकाली दल ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी अपनी इस जीत से बेहद खुश थी लेकिन आज हुए मेयर के चुनाव में वे अपना पूर्ण बहुमत साबित नहीं कर पाए और एक वोट के अंतर से भाजपा से हार का सामना करना पड़ा।