Follow Us:

जोगिंदरनगर में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

पी. चंद |

जोगिंदरनगर उपमंडल के ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे तीन लोग घायल हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

जोगिंदरनगर में ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे, तीन लोग घायल हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

कार सवार तीन लोगों की पहचान मुंशी राम, ज्ञान चंद, बहादुर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों को जोगिंदरनगर सिविल अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया है।