Follow Us:

चंबा जिला में भी तय हुई बाजारों की टाइमिंग, 9 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाजार

पी. चंद |

चंबा जिला में बाजारों को खोलने की टाइमिंग तय कर दी गई है। यहां सभी दुकानें सुबह 9 बजे लेकर शाम 7 बजे तक खुलेंगी। इसके साथ ही सप्ताहिक एक दिन की छुट्टी बाजार और व्यापार मंडल अपने हिसाब से तय करेगा। इस दिन बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे।

इसके साथ ही मोटर मकैनिक की दुकाने रात 11 बजे तक खुल सकेंगी। रेस्टरां और ढाब रात 10 बजे तक खुलेंगे, जबकि NH पर बने ढाबे रात 11 बजे तक खुल सकेंगे। सभी दुकानों को नो मास्क नो सर्विस सुनिश्चित करने के साथ-साथ SOP’s को फॉलो करना होगा। इसके लिए दुकानों को समय समय पर चेक भी किया जाएगा।

सब डिविजलन मैजिस्ट्रेट स्तर पर भी कोई पाबंदी की अगर जरूरत हो तो लगाई जा सकेगी। अगर कोई आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।