Follow Us:

कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व मजबूत, विधानसभा चुनावों में होगी कांग्रेस की जीत: तजिंदर पाल बिट्टू

पी.चंद |

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी तजिंदर पाल बिट्टू आज पहली बार शिमला पहुंचे। शिमला पहुंचने पर उन्होंने आगामी नगर निगम और 2022 के चुनावों के लिए जीत की हुंकार भरी।

तजिंदर पाल ने कहा कि हिमाचल से उनका पुराना नाता है और यहां की राजनीति से वाकिफ हैं। पंजाब में चुनावों के बाद हिमाचल में चुनाव है। पंजाब में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है इसका प्रभाव हिमाचल के चुनावों में भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व मजबूत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है। कांग्रेस संगठन एकजुट होकर लड़े तो बीजेपी की करारी हार होगी। कांग्रेस एकजुट होकर लड़े तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम और 2022 के चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।