Follow Us:

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी लोहड़ी की बधाई

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोहड़ी के शुभ मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कामना की है कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों और मित्रों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है, जो आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने कामना की है कि यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।