Follow Us:

‘4 साल तक सोई रही जयराम सरकार, 7 लोगों की मौत के बाद टूटी नींद’

बीरबल शर्मा |

जहरीली शराब मामले में सियासत भी जोरों पर है। मामले में भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं के हाथ होने की बात कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस नेता सरकार और भाजपा नेताओं की संलिप्तता का हवाला दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के मामले को भाजपा राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। फोटो तो कोई भी किसी के साथ खिंचवा सकता है। जिस व्यक्ति का फोटो उनके साथ सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा है। उसका फोटो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा के अन्य नेताओं के साथ भी है।

कौल सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस मामले में हाई कोर्ट के जज द्वारा जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल तक जयराम सरकार सोई रही। आज तक शराब माफिया पर शिकंजा क्यों नहीं कसा गया? 7 लोगों की मौत के बाद ही सरकार हरकत में आई है। लोगों का ध्यान बांटने के लिए फोटो प्रचारित किए जा रहे हैं। जबकि हकीकत तो यह है कि प्रदेश सरकार पिछले चार साल में हर मोर्चे पर नाकाम रही है।