Follow Us:

काफी स्वादिष्ट होता है स्टार फ्रूट, जानें क्या होते हैं इसे खाने के फायदे

डेस्क |

आज के दौर में कमरख फल को बहुत कम लोग जानते है। कई लोग इसे स्टार फ्रूट के नाम से भी जानते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस फल के बारे में पता नहीं होता। इस फल का आकार काफी एट्रेक्टिव होता है और अग़र इसे छोटे-छोटे हिस्सों में काटा जाता है, तो यह तारों के आकार की तरह दिखता है। इसी कारण इसे स्टार फल के नाम से भी जाना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसका वैज्ञानिक नाम एवररहो कारंबोला है। यह बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। इसे सड़क के किनारे लगे चाट के ठेलों पर भी देखा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कमरख फल के क्या फायदे होते हैं। आईये जानत हैं….

  • वजन घटाने के लिए- अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान है, तो स्टार फ्रूट के जरिए आप अपना वजन घटा सकते हैं। कमरख फल में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जबकि कैलोरी कम पाई जाती है। इसलिए, कमरख को सीमित मात्रा में खाने से वजन को कम किया जा सकता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए- प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी कमरख के औषधीय गुण देखने को मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए संभव है, क्योंकि कमरख में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। मानव शरीर बीटा-कैरोटीन को विटामिन-ए में बदल देता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
  • पाचन में सहायक- स्टार फल के फायदे पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी आपके काम आ सकते हैं। दरअसल, स्टार फल को फाइबर युक्त फलों की श्रेणी में प्रमुख रूप से गिना जाता है। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से यह आपके पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • कैंसर, हृदय स्वास्थ्य के लिए- कैंसर की समस्या से बचने के लिए कमरख फल खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए मुमकिन हो सकता है, क्योंकि स्टार फल (कमरख फल) में बीटा-कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है। बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। बीटा-कैरोटीन की मात्रा का सेवन कैंसर होने के जोखिम को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। कमरख फल में विटामिन-बी9 की मात्रा पाई जाती है, जो हृदय रोगों से शरीर को होने वाले जोखिम से बचाए रखने में मदद करता है।
  • कोलेस्ट्रोल स्तर को संतुलित रखने में-कोलेस्ट्रोल शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कमरख फल के फायदे देखे जा सकते हैं।
  • हड्डियों के स्वास्थ्य में- कमरख का उपयोग हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है और कमरख में कैल्शियम पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

इसके अलावा डायबिटीज़, श्वास संबंधित दिक्कतों सहित तवचा को निखारने में काम आता है। कमरख फल के त्वचा के लिए अलग फायदे रहते हैं। साफ शब्दों में कहे तो ये फल काफी लाभदायक होता है।