Follow Us:

हिमाचल की ई-विधान प्रणाली अपनाएगा मलेशिया

समाचार फर्स्ट |

मलेशिया को हिमाचल की ई-विधान प्रणाली खूब पंसद आई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की पेपरलेस कार्यप्रणाली की तर्ज पर मलेशिया भी इसे अपनी संसद में अपनाएगा। मलेशिया की संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिमला में विधानसभा की ई-विधान प्रणाली को जानने के बाद इस दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया। ई-विधान प्रणाली समझने के लिए मलेशिया की संसद का प्रतिनिधिमंडल वहा के स्पीकर पादीकर आमीन की अध्यक्षता में विधानसभा पहुंचा था।

शिमला में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनकी अगवानी की। विधानसभा के अधिकारियों ने पेपरलेस ई-विधान प्रणाली के संबंध में सासदों को बताया। पादीकर आमीन ने कहा कि वे यहा विधानसभा की पेपरलेस वर्किंग देखकर प्रभावित हैं। उन्होंने इस संबंध में राजीव बिंदल से भी बात की है। वे इस प्रणाली को संसद में तत्काल शुरू करने के इच्छुक हैं। वे एक सप्ताह बाद मलेशिया पहुचेंगे और संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करेंगे।

यदि जरूरी हुआ तो वे अधिकारियों की एक टीम भी यहा भेज सकते हैं। उनकी संसद में पेपर वर्क अधिक होता होता है। यहा पर पेपरलेस वर्किंग देखकर बहुत अच्छा लगा। वहीं, राजीव बिंदल ने कहा कि मलेशिया के संसदों को यहा की ई-विधान प्रणाली अच्छी लगी है।