Follow Us:

अब भाजपा पार्टी कार्यालय में मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं

पी.चंद |

अब भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याओं को लेकर सचिवालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा अब संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाने में जुटी है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए मंत्री भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल में बैठेंगे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

इसी कड़ी में मंगलावर को शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बेठे जहां कार्यकर्ताओ की समस्याओं को सुना और उनका समाधान भी किया गया। आने वाले दिनों में अन्य मंत्रियों की भी ड्यूटी लगेगी।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और दिल्ली भाजपा कार्यालय में मंत्री बैठते हैं और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हैं। हाल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ था कि सभी मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। इसका मकसद वे कार्यकर्ता जो सचिवालय नहीं जा सकते हैं उनकी समस्याओं का निदान पार्टी कार्यालय में किया जाए। इसको देखते हुए ही आज से शुरुआत की गई है ताकि सरकार और संगठन के बीच संवाद हो और उनकी समस्याओं को भी सुना जा सके। बुधवार को शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर पार्टी कार्यालय में बैठेंगे।