Follow Us:

सफेद नहीं होता दांतों का असली कलर… सच्चाई जानकर होंगे आप भी हैरान

डेस्क |

अक्सर लोग अपने दांतों के कलर को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। इसी के चलते लोग अलग अलग तरह के टूथपेस्ट तक बदल डालते हैं ताकि उनके दांतों का रंग सफेद हो सके। पीले दांत देखने में अच्छे नहीं लगते, इसलिए हर कोई सफेद दांतों की चाह रखता है। यही नहीं कई लोग तो दांतों को सफ़ेद करने के लिए नींबू और नमक का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन दांतों को हम सफेद करने पर बल देते हैं उनका एक्चुअल कलर क्या होता है?

इसका जवाब है पीला… हमारे दांतों का एक्चुअल कलर पीला होता है। साफ लहजे में कहें तो अगर आपके दांत सफेद नहीं, बल्कि पीले हैं तो आपके दांत पूरी तरह स्वस्थ हैं क्योंकि ये दांतों का प्राकृतिक रंग है। दांतों का पीला या कोई और रंग का होना दांतों के अस्वस्थ होने का प्रतीक बिल्कुल नहीं है। सिर्फ आप अपनी लूक के लिए अपने दांतों के कलर को सफेद करना चाहते हैं।

स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार, दांतों की बाहरी परत को इनेमल कहा जाता है। यह मजबूत परत का रंग नीले और सफेद का मिश्रण होता है। यह परत पारदर्शी होती है। इस परत के बाद जो इनेमल होता है उसे डेंटिन कहा जाता है। यह मजबूत टिश्यू होता है, जिसका प्रकृतिक रंग ही पीला होता है। इसलिए जब आप अपने दांतों को देखते हैं तो कभी-कभी यह पीले दिखाई देते हैं, क्योंकि इनेमल की पारदर्शी परत के नीचे डेंटिन का रंग दिखाई देता है।

पीले दांत होने के कई कारण भी हो सकते हैं..

वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि हर पीले रंग का दांत हमेशा स्वस्थ हों ऐसा आवश्यक नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके दांत पीले होने का कारण क्या है। अगर आपके दांत सफेद नहीं हैं या किसी और रंग के हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यही नहीं उम्र का बढ़ना भी इसका एक कारण है। यदि मुंह की साफ सफाई नहीं की जाती तो दांतों में कीटाणु पनपने लगते हैं। इस कारण भी कई लोगों के दांतों का कलर बदलकर हरा, भूरा या कोई अन्य रंग हो जाता है। अगर इन वजहों से आपके दांत काले, पीले या उन पर दाग हैं तो यह आपकी खराब सेहत का प्रतीक हो सकते हैं।

जरूरी नहीं सफेद दांत मजबूत ही हों

दांतों की मजबूती और उनका स्वस्थ होना प्राकृतिक होता है और ऐसा जरूरी नहीं कि मजबूत या स्वस्थ दांत केवल सफेद ही हों। दांत चाहे चमचमाते मोतियों की तरह हों या पीले या किसी और रंग के वो स्वस्थ होने का संकेत नहीं हैं। स्वस्थ दांत किसी भी रंग के हो सकते हैं यानी वो पीले हो सकते हैं, हल्के ग्रे या हल्के पीले भी। अगर आपके दांतों का कलर इससे गहरा है, तो यह अधिक धूम्रपान या अन्य कारणों से हो सकते हैं। इसलिए अपने दांतों की सेहत या गुणवत्ता को उनके रंग से न परखिए, क्योंकि हर चमचमाने वाली चीज सोना नहीं होती।