Follow Us:

दाचंग उत्सव के साथ स्पीति घाटी में हुआ स्नो फेस्टिवल का आगाज

|

स्पीति घाटी के रंगरीक गांव में दांचग उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी के साथ घाटी में स्नो फेस्टिवल का आगाज भी हुआ । दांचग उत्सव में नायब तहसीलदार प्रेम चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दांचग उत्सव हर साल स्पीति के हर गांव में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें 15 साल से लेकर 60 वर्ष की आयु के लड़के और पुरूष ही हिस्सा लेते हैं। इस परम्परा में पूरे गांव के एक लोग एक जगह एकत्रित होते हैं और जो लड़का 15 वर्ष की आयु इस मौके पर पूरी करता है बशर्त उसके माता पिता जीवित होने चाहिए। वह दांचग में तीरदांजी का मुखिया होता है। सारे गांव के 15 से 60 वर्ष के पुरूष मुखिया के पीछे चलते हैं और उस स्थल पर पहुंचते है जहां पर बर्फ से बना स्नो मेन होता है और सारे स्नो मेन पर तीर छोड़ते है। इसके साथ ही मशाल भी जलाई होती है।

दांचग के पीछे मान्यता यह है कि यहां पर भारी बर्फबारी होती रहे और आने वाली फसल काफी अच्छी रहे। इसी खुशी में सामूहिक लोकनृत्य करते हैं। रंगरीक में हुए दांचग में 15 साल के नोरबू तीरदांजी के मुखिया थे। हाल ही में 15 वर्ष के नोरबू हुए है। इस मौके पर टशी नृत्य महिलाओं ने पेश किया और पुरूषों ने खर नृत्य पेश किया। फेस्टिवल में लोगों ने जमकर लोक नृत्य पेश किए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार प्रेम चंद ने कहा कि स्नो फेस्टिवल का आयोजन पिछले वर्ष भी काफी धूम धाम से किया गया। इस वर्ष भी स्पीति में स्नो फेटिवल के आयोजन के लिए चार जोन में बांटा गया। रंगरीक गांव भी तुद जोन में आता है। ऐसे में स्पीति घाटी का पहला कार्यक्रम रंगरीक में हुआ है। स्नो फेस्टिवल से पर्यटकों का आवाजाही यहां बढ़ती है। वहीं सर्दियों में लोग अपने घरों तक सीमित होते है। लेकिन ऐसे आयोजन से उन्हें एकत्रित होने का अवसर मिल जाता है।

60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

स्नो फेस्टिवल के दौरान दांचग उत्सव का आकर्षण इस बार 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष रहे। आयोजन कर्ताओं ने 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरूषों को खतक पहनाकर सम्मानित किया।