Follow Us:

‘स्वरोजगार से जुड़ेगा धर्मशाला, महिलाओं को दी जाएगी प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग’

मृत्युंजय पुरी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल अभियान के तहत धर्मशाला में हमारा अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को खास तौर पर प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा और धर्मशाला में प्रकृतिक खेती कर फल सब्जियां उगाई जाएंगी। यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने कही। उन्होंने बताया कि महिलाएं जब सुबह अपने काम काज से फ्री होती है उसके बाद वे प्राकृतिक खेती पर ध्यान दें और अपने रोजगार के साधन बना सके। इसके लिए उन्हें प्रेरित करके उन्हें इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी

धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने बताया कि धर्मशाला में कई होटल और रेस्टोरेंट हैं जहां फल सब्जियां बाहर से आ रही हैं। खास तौर पर प्राकृतिक खेती वाली सब्जियों के अच्छे दाम दिए जा रहे हैं। ऐसे में धर्मशाला में हमारा धर्मशाला अभियान के तहत महिलाओं को इस खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें ट्रेनिग दी जाएगी, ताकि वे प्राकृतिक खेती करके अपने रोजगार के साधन खोल सके।