Follow Us:

शिमला में भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, कश्यप बोले- हिमाचल में भी बदलेगा इतिहास

पी.चंद |

चार राज्यों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर ओर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह से एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस की रीत रहती थी उसे भाजपा ने समाप्त कर दिया है। इसी प्रकार भाजपा आने वाले विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट कर हिमाचल के भी राजनीतिक इतिहास को बदलेगी और 2022 के विधानसभा चुनावों में एक फिर सत्ता में काबिज होगी ।