Follow Us:

सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान

पी.चंद |

पी.चंद, शिमला।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर नौकरियों में भाई भतिजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। मौजूदा सरकार सर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार की इन्हीं दमनकारी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल कुमार ने कहा कि आज युवा और कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से त्रस्त है। जनता मंहगाई की मार झेल रही है। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदेश स्तरीय जनजागरण अभियान चलाकर सरकार की विदाई सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के 30 से अधिक पदाधिकारियों पर झूठे केस दायर किए। सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो प्रदेशभर में युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हर कार्यक्रम को काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी।