Follow Us:

‘जनता का भाजपा से हो चुका मोह भंग, उपचुनाव की तरह कांग्रेस को फिर जिताएगी जनता’

मृत्युंजय पुरी | Updated :

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बैठकें करना शुरू कर दी हैं। दिल्ली में हाईकमान से मिले आदेश के बाद आज शुक्रवार को कांगड़ा के चामुंडा में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी पर विश्वास है और हिमाचल की जनता कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास रखती है। जैसे हाल ही में हुए तीन उपचुनावों ओर एक लोकसभा के हुए उपचुनावों में जनता ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को अपना बहुमत देकर चुनावो में जीत दिलवाई है। उसी तरह आने वाले 2022 के चुनावों में प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ कर प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए इंतजार कर रही है।

राठौर ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल बीत जाने पर आज प्रदेश का हर वर्ग अपने आप मे घुटन महसूस कर रहा है। इस लोकतांत्रिक देश मे आज प्रदेश में कोई भी वर्ग अपनी आवाज़ नहीं उठा सकता, क्योंकि भाजपा की तानाशाही सरकार प्रदेश की जनता की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल, प्रशासन बल का प्रयोग करके प्रदेश की जनता की आवाज़ को दबा रही है।

आज प्रदेश के कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी, बिरोजगार युवा, महिलाएं अपने हक की मांग अगर प्रदेश सरकार के समक्ष उठा रही है तो प्रदेश की भाजपा तानाशाही सरकार इन पर पुलिस बल का प्रयोग करके ओर झूठे मुकदमे दायर करके इन वर्गों की अबाज़ को दबाया जा रहा है। दूसरी ओर प्रदेश में गरीब बर्ग बढ़ती महंगाई से तंग आ कर परेशान है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।