Follow Us:

BJP ने देश से भ्रष्टाचार जड़ से उखाड़ फेंका, कांग्रेस के समय आए दिन होता था भ्रष्टाचार: कश्यप

पी.चंद |

पी.चंद, शिमला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की जब से देश में PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आई है तब से भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बना है, आज भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। भाजपा सरकार ने देश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंका है, पिछले सात साल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। कांग्रेस सरकार के समय आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे।

उन्होंने कहा की भारत आज नक्सलवाद एवं आंतरिक और बाहरी आतंकवाद से जूझ रहा है। देश में कुछ ऐसी ताकतें भी काम कर रही हैं जो खाती देश का हैं पर देश से साथ गद्दारी भी करती है। वो सभी ताकतें एकजुट होकर भाजपा को हारने में लगी हैं जिसमें वो कामयाब नहीं हो पा रही है। वो नकारात्मक ताकते देश को छीन भिन करने में लगी है। हम उन्हें टुकड़े टुकड़े गैंग भी कह सकते है। कांग्रेस के नेता कनाहिया कुमार एक बड़ा उद्धारण है जो जे एंड यू में देश को बांटने के नारे लगाते थे।

कश्यप ने कहा की कांग्रेस अपने 70 साल के राज में गरीबी हटाओ का नारा लगती रही, पर देश से गरीबी नहीं गरीब प्राण त्याग रहा था। भारत आज आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रेसर है जिसका सबसे बड़ा उद्धारण कॉविड के समय भारत में बनी 2 वैक्सीन है। इतना ही नहीं इन वैक्सीन को भारत ने अन्य देशों को ही भेजा है।
आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर होने जा रहा है अब भारत में रक्षा क्षेत्र से जोड़े उपकरणों का भी निर्माण होगा।