Follow Us:

शिकंजी पीने के होते हैं कई फायदे, स्वाद के साथ-साथ हेल्थ का भी रखती है ख्याल…

डेस्क |

गर्मियों का सीज़न आते ही लोग ठंड की तलाश में हैं। खान पान से लेकर घूमने फिरने तक… लोग ठंडी जगहें और चीज़ें पसंद करते हैं। ऐसे में गर्मियों में ज्यादातर लोग शिंकजी पीना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के अलावा शिकंजी कई मायनों में शरीर के लिए फायदेमंद है। आइये जानते हैं…

  • शिकंजी पीने से शरीर का इम्युन सिस्टम दुरुस्त करता है लेकिन इसे बनाने में यह सावधानी बरतनी चाहिए कि में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। ज्यादा चीनी डालने से यह पेट में एसिडिटी पैदा करती है।
  • शिकंजी पीने से मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है। शिंकजी दिन में दो से तीन बार पीने दांतों और मसूड़ों की समस्या में आराम मिलता है।
  • शिकंजी पीने से हाजमा भी दुरुस्त रहता है। इसमें नींबू और नमक की मात्रा रहती है यह पेट को गर्म नहीं होने देता है।
  • इसमें मौजूद पोटेशियम से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। जब भी हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम महसूस हो, तो एक गिलास शिकंजी का सेवन करना चाहिए।
  • गर्मियों में पसीना चलने से शरीर के कई तत्व बाहर आ जाते हैं। इसमें जरूरी इलेक्ट्रॉलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। रोज एक गिलास से शिकंजी पीने से शरीर में इन तत्वों की मात्रा बनी रहती है।
  • विटामिन सी से भरपूर शिकंजी त्वचा में निखार लाती है। हफ्ते में एक बार पीने से स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर होती हैं।
  • इस पीने से डिप्रेशन और तनाव से आराम मिलता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शरीर के हाइड्रेड रहने से तनाव से दूर रहने में मदद मिलती है। वहीं, शिकंजी में नींबू का इस्तेमाल होता है, जो आपको रिलेक्स रखने में कारगर है।