Follow Us:

ये हैं दीपिका के पसंदीदा क्रिकेटर, कभी दोनों के बीच चढ़ा था प्यार परवान

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लाखों दिलों की धड़कन दीपिका पादुकोण ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का खुलासा किया है। ये वही खिलाड़ी है, जिसका पहले दीपिका के साथ नाम जोड़ा जाता रहा है और ये क्रिकेटर हैं कैप्टन कूल कहलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी।

धोनी भले ही अब टीम इंडिया की कप्तानी न कर रहे हों, मगर उनकी दीवानगी कम नहीं हुई हैं। आज भी वो लोगों के पसंदीदा क्रिकेटर हैं। खासतौर में बॉलीवुड में तो उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है और उसी में से एक नाम है दीपिका पादुकोण। दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा क्रिकेटर को लेकर ये खुलासा किया।

साल 2007 में जब धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया T-20 की चैंपियन बनी थी। इसके बाद ही माही रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके बाद दीपिका पादुकोण से उनके लिंक अप की खबरें आना शुरू हई। ऐसी खबरें भी आईं थी कि धोनी ने लंबे बाल दीपिका के कहने पर ही छोटे करवाए थे। वहीं साल 2007 में धोनी के बुलावे पर ही दीपिका एक टी-20 मैच देखने गईं थीं। खुद दीपिका ने भी इस बात को माना था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी दीपिका के साथ अपने रिश्ते को लेकर संजीदा थे और उन्होंने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज तक किया था। मगर ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला, क्योंकि दोनों के बीच युवराज सिंह आ गए। उस दौरान अपना जन्मदिन मनाने दीपिका ऑस्ट्रेलिया भी गईं थी, जहां टीम इंडिया दौरा कर रही थी। उस वक्त दीपिका ने युवराज सिंह के साथ वक्त भी बिताया था। इसके बाद ही धोनी ने दीपिका से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।