Follow Us:

किन्नौर के अमित कंचनजंगा चोटी करेंगे फतह, एवरेस्ट फतह कर रचा था इतिहास

पी. चंद |

एवरेस्ट के बाद किन्नौर के 24 वर्षीय युवक अमीत कुमार फतेह करेंगे “Kanchanjunga” चोटी।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के 24 वर्षीय युवा ने एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया था। किन्नौर जिले की आदर्श पंचायत बटसेरी के युवा अमित ने साहस का परिचय देते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी को चढ़कर देश, प्रदेश और किन्नौर जिले का नाम रोशन किया था।

वर्ष 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले अमित पहले सिविलियन एवरेस्टर बने थे। अमित कुमार अब कंचनजंगा चोटी को फतेह करने जा रहे हैं मई माह में एक और उपलब्धि अपने नाम के साथ जुड़ जाएगी।