Follow Us:

कांगड़ा: BDC सदस्य समेत दो युवकों से 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद

डेस्क |

डेस्क।

कांगड़ा: पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने चिट्टे के साथ दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कबजे से 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी बीडीसी सदस्य की पहचान विवेक कुमार (30) पुत्र सुरेश कुमार निवासी हड़सर और लक्की पुत्र रघुनाथ के तौर पर हुई है। विवेक कुमार नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत हड़सर में बीडीसी सदस्य है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ज्वाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी हड़सर में कुछ लोग चिट्ट की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हड़सर रेलवे स्टेशन के लिंक रोड पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।