Follow Us:

हिमाचल में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार: खन्ना

|

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा में बैठकों को दौर जारी है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ज्वाली मंडल के 11 बूथों में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान खन्ना ने 90 साल की भाजपा कार्यकर्ता को कैहरिया ग्राम केंद्र में सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा प्रभारी ने कहा कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का अति महत्व है। पुराने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से आज भाजपा का इतना विराट स्वरूप निकल कर आया है। सभी कार्यकर्ता को मेरा वंदन।

खन्ना ने कहा की जब भी मैं हिमाचल दौरे पर आता हूं तब कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति उत्साह बढ़ता नजर आता है। जनता और कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं जयराम ठाकुर सरकार के कार्यों से संतुष्ठ हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अंतर्मन से चाहते हैं की हिमाचल में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बने और हिमाचल स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो।

उन्होंने कहा की जयराम सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और आने वाले समय में और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेगी। सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम कर रही है। हमारी सरकार ने हिमाचल में कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों को पूरा वेतन एवं सभी देय लाभ दिए है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को भी पूर्ण करने का काम किया है।