Follow Us:

धर्मशाला: जिला परिषद सदस्य समेत 3 नेता AAP में शामिल

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला: प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार गर्म हो रहा है लेकिन सियासत का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। इसी कड़ी में शनिवार को AAP ने धर्मशाला प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान कई चहरे भी AAP में शामिल हुए हैं। इनमें जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह (पंकू कांगड़िया), पंकज पंडित और राजीव गौतम के नाम शामिल हैं।

इस मौके आम आदमी पार्टी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि गांव-गांव जाकर काम किया जाएगा। आज भी हम बहुत पीछे हैं और हमारा प्रयास है कि देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई देश को बनाने की है न कि देश से किसी को हटाने की। आज देश के नवनिर्माण की जरूरत है। AAP लोगों के लिए बदलाव लेकर आई है।