Follow Us:

राम नवमी के दिन हुई हिंसक घटनाओं में शांता ने जताया खेद, ये घटनाएं शर्मनाक हैं…

मृत्युंजय पुरी |

मृत्युंजय पुरी। हिमाचल प्रदेश में राम नवमी के दिन हुई हिंसक घटनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने खेद जताया है। उन्होंने कहा कि इस दिन देश के करीब 7 राज्यों में हिंसक घटना और पत्थरबाजी हुई। बहुत से लोग मारे गये और सैंकड़ों जख्मी हुए। भारत जैसे देश में यह घटनाएं बहुत चिन्ताजनक हैं। जिस देश का वेदान्त पूरे विश्व के लोगों को एक परिवार समझता है उस देश में इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक ही नहीं, बल्कि लज्जाजनक भी हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात की बहुत अधिक प्रसन्नता है कि राम नवमी के दिन सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं नहीं हुई। आज उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था की दृश्टि से देश में बहुत आगे निकल गया है। एक सन्यासी मुख्यमंत्री के प्रदेश में इतना बढ़िया शासन व्यवस्था बहुत अधिक प्रशंसनीय है। योगी जी ने घोर अपराधी और महाबलियों को कानून की औपचारिकताओं से ही नहीं लेकिन बुलडोजर के धमाकों से सीधा किया। केवल कानूनी कार्यवाही से ही महाबलियों को ठीक नहीं किया जा सकता, उनके साथ बुलडोजर का न्याय आवश्यक है।

उन्होंने पूरे देश के नेताओं से अपील की कि वे कानून व्यवस्था के लिए योगी आदित्य नाथ से सीखें। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और वहां के अधिकारियों को भी बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से विशेष अपील की है कि इस विषय पर वे उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री को विषेश रूप से सम्मानित करें।