Follow Us:

कोरोना के कारण नहीं हो पाई हार्निया की सर्जरी, सिंगर तरसेम सिंह सैनी का निधन

डेस्क |

तरसेम सिंह सैनी, जो 90 के दशक के मशहूर सिंगर थे, उनका 54 की उम्र में लंदन में निधन हो गया। इन्हें लोग स्टीरियो नेशन और ताज के नाम से जानते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर के लिवर ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से वह कोमा में चले गए थे। लेकिन वहां वह इस जंग से ज्यादा दिन लड़ नहीं सके और सभी को अलविदा कह दिया।

ताज को 1989 में आए एलबम ‘Hit The Deck’से बहुत नेम-फेम मिला था। उन्होंने ‘प्यार हो गया’, ‘नाचेंगे सारी रात’ और ‘गल्लां गोरियां’ जैसे हिट गाने दिए। वह हर्निया से जूझ रहे थे। लेकिन कोविड-19 की वजह से उनकी सर्जरी पोस्टपोन हो गई जिस वजह से उनकी हालत और खराब हो गई।

23 मार्च 2022 को ताज के बैंड स्टीरियो नेशन के ऑफिशियल हैंडल से उनकी हेल्थ अपडेट दी गई थी। बताया गया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लिखा था, ‘ताज सर अब कोमा में नहीं हैं। उनकी रोज तबीयत में सुधार दिख रहा है। उनका परिवार इतने मुश्किल समय में आप सभी को सपोर्ट और दुआएं करने के लिए शुक्रिया कहता है। जब और अच्छी खबर होगी तब परिवार आपको इसके बारे में जानकारी देगा। सकारात्मक सोच के लिए आप सभी को शुक्रिया।’