चुनाव 2022

पंजाब में सच हुई केजरीवाल की भविष्यवाणी, दोनों सीटों पर चुनाव हारे चन्नी

पंजाब विधानसभा चुनाव में ‘AAP’ ने बड़ा उलटफेर किया है। AAP ने पंजाब में 117 सीटों में से 91 सीटों पर बढ़त बना ली है। पंजाब में कई बड़े बड़े दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी की आंधी में उड़ गए हैं। यहां तक की सीएम चन्नी भी अपनी दोनों सीटों भदौड़ और चमकौर साहिब से चुनाव हार गए हैं। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एक बयान सुर्खियों में आ गया है जिसमें उन्होंने पंजाब के सीएम चन्नी को लेकर भविष्यवाणी की थी।

दरअसल चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा था कि सीएम चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हारेंगे। केजरीवाल ने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर बात करते हुए कहा था कि चन्नी साहब दोनों सीटें हार रहे हैं, ये हम लिखकर दे चुके हैं और फिर दे देते हैं। उस समय केजरीवाल ने कहा था, ”चन्नी कह रहे थे कि भगवंत धूरी से 20 हजार वोट से हारेंगे। मैं वहीं से आ रही हूं। भगवंत मान कम से कम 51 हजार वोटों से जीतेंगे ये भी मैं लिख कर देता हूं।”

ऐसे में अब जब पंजाब में चन्नी अपनी दोनों सीटों पर चुनाव हार गए हैं तो अरविंद केजरीवाल की कही हुई बात सच साबित हुई है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

27 mins ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

46 mins ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

15 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

15 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

15 hours ago