Categories: ऑटो & टेक

Amazon ने हार्डवेयर इवेंट में Echo स्पीकर्स के साथ नेक्स्ट जेनेरेशन Fire TV Sticks भी किए लॉन्च

ऐमेजॉन ने अपने हार्डवेयर इवेंट में नेक्स्ट जेनेरेशन Echo स्पीकर्स के साथ नेक्स्ट जेनेरेशन Fire TV Sticks भी लॉन्च कर दिए हैं। भारत में भी फायर टीबी स्टिक और फायर टीबी स्टिक लाइट की कीमतों का ऐलान हो चुका है। Fire TV Stick में कई बदलाव किए गए हैं और इसमें HDR और Dolby Atoms का सपोर्ट भी दिया गया है। फायर टीबी स्टिक्स भारत में 3 हजार 999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक ये पुराने फायर टीवी स्टिक के मुकाबले 50% ज्यादा पावरफुल है।

ऐमेजॉन फायर टीबी स्टिक्स में  बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी के लिए Dolby Atoms का सपोर्ट भी दिया गया है।  इसमें डुअल बैंड और डुअल एंटेना वाईफाई है जो 5GHz नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। वहीं, 5GHz सपोर्ट की वजह से ये पहले से ज़्यादा स्टेबल परफ़ॉर्मेंस यूज़र्स को दे पाएगा। कंपनी के मुताबिक़ नया फायर टीबी स्टिक में 1.7 GHz का क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ दिए गए रिमोट में डेडिकेटेड पावर, वॉल्यूम और म्यूट बटन्स दिए गए हैं। ये रिमोट वॉयस कमांड्स से भी चलता है इसलिए इसमें Alexa का भी सपोर्ट है।

Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2 हजार 999 रुपये है। इसमें फुल एचडी स्ट्रीमिंग का सपोर्ट दिया गया है। ये भी पुराने वर्जन के फायर स्टिक के मुकाबले 50% फास्ट है, ऐसा कंपनी का दावा है। लाइट वर्जन में भी HDR सपोर्ट दिया गया है और इसके साथ Alexa Voice Remote Lite दिया गया है। इस रिमोट में भी वॉयस कंट्रोल का ऑप्शन दिया जाएगा।

Fire TV री-डिजाइन

ऐमेजॉन Fire TV के यूजर इंटरफेस को भी नया मेकओवर दिया गया है। अपडेट के साथ कंपनी ने पर्सनलाइजेशन पर फोकस रखा है। स्क्रीन के सेंटर में मेन मेन्यू को रखा गया है। इस यूज़र इंटरफ़ेस में नया Find एक्सपीरिएंस मिलेगा। इससे फ़िल्में और टीवी शोज़ सर्च करने में आसानी होगी। अलग अलग फ़िल्म कैटिगरी के हिसाब से सर्च कर सकेंगे। ऐमेजॉन ने कहा है कि Fire TV एक्सपिरिएंस में Alexa प्रमुख है, इसलिए अब इसे और भी इंप्रूव्ड किया गया है। आपको Alexa से फ़िल्मों की लाइब्रेरी ढूंढने को कहना है और ये अपना काम कर देगा।

छह अलग-अलग प्रोफ़ाइल भी बना सकते हैं और सभी को अपनी दिलचस्पी के कॉन्टेंट के हिसाब से पर्सनलाइज कर सकते हैं। यूज़र प्रोफ़ाइल स्विच करने के लिए भी आप Alexa को कमांड दे सकते हैं। सेटअप के बाद वॉयस पहचान कर Alexa आपका प्रोफ़ाइल चेंज कर देगा। ऐमेजॉन के अनुसार रीडिजाइन्ड Fire TV एक्स्पीरिएंस इसी साल अपडेट के जरिए दिया जाएगा। ये अपडेट ग्लोबल होगा यानी भारत में भी यूजर्स को नया इंटरफेस मिलेगा। Amazon Fire TV Stick और Amazon Fire TV Stick Lite को ऐमेजॉन इंडिया की वेबसाइट से प्री बुक कर सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

43 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

1 hour ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

6 hours ago