Categories: ऑटो & टेक

बजाज ने लॉन्च किया पल्सर 180 का नया मॉडल, जानिए क्या है खास

देश की अग्रणी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पसंदीदा बाइक पल्सर का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नए वेरिएंट को कंपनी ने 180 सीसी में लॉन्च किया है। नया वेरिएंट पल्सर 180F  है। इसका दिल्ली में एक्स शोरूम प्राइज 87,450 रुपये होगा। बजाज की वेबसाइट पर यह मॉडल पल्सर 180 नियोन (Pulsar 180 Neon) के नाम से लिस्टेट है।

अभी यह वेरिएंट केवल ऑरेंज कलर में ही उपलब्ध होगा। पल्सर 180F के डिजाइन की बात करें तो यह पल्सर 180 और पल्सर 220F की तरह है। बाइक का बेस कलर मेट ग्रे है। लोगो पर ऑरेंज कलर की फिनिशिंग दी गई है। बाइक के अलग-अलग हिस्सों जैसे साइड पैनल, हैंड लैंप और एलॉय व्हील पर भी यह फिनिशिंग दी गई है, जिससे बाइक का स्पोर्टी लुक लग रहा है।

बजाज पल्सर 180F में 178.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड फोर-स्ट्रोक इंजन है। यह इंजन 8,500 rpm पर 17.02 पीएस की पॉवर और 6,500 rpm पर 14.22 न्यूटर मीटर की टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग पॉवर 260 एमएम डिस्क ब्रेक के साथ फ्रंट में और 230 एमएम का डिस्क ब्रेक रियर में दिया गया है।

कंपनी की तरफ से पल्सर 180F में एबीएस सिस्टम नहीं दिया जा रहा है। हालांकि बजाज के 125 सीसी से ऊपर के अन्य मॉडल में एबीएस दिया गया है। सरकार ने 1 अप्रैल से एबीएस को जरूरी बना दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 31 मार्च के बाद आने वाले मॉडल में एबीएस को दिया जाएगा। ऐसे में एबीएस से लैस मॉडल की कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है।

बजाज ने पल्सर 180F में 17 इंच का एलॉय व्हील दिया है। फ्रंट में 90/90 सेक्शन टायर और रियर में 120/80 सेक्शन टायर दिया है। बाइक की लंबाई 2035 एमएम, ऊंचाई 115 एमएम और चौड़ाई 765 एमएम है। बाइक का वजन 151 किलोग्राम है और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है। बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबे सफर पर आपको टेंशन फ्री राइड देगा।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

21 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

42 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago