Follow Us:

जुलाई महीने में लॉन्च हुईं Mahindra और Renault की ये 2 दमदार SUVs

समाचार फर्स्ट डेस्क |

Mahindra और Renault ने जुलाई महीने में अपनी लोकप्रिय SUVs को नए फीचर्स को नए वर्जन के साथ लॉन्च किया है। इनमें जहां Mahindra XUV 300 में AMT वर्जन शामिल हो गया है तो वहीं, 2019 Renault Duster facelift कॉस्मैटिक बदलावों के साथ लॉन्च हो गई है।

Mahindra XUV300 AMT

Mahindra ने अपनी XUV300 का AMT वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट SUV में ऑटो शिफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसके W8 और W8 (O) में आपको ऑमोमेटेट ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। W8 ट्रिम की कीमत 11.50 लाख रुपये है, तो वहीं, W8 (O) की कीमत 12.70 लाख रुपये है। मैनुअल ट्रांसमिशन के मुकाबले AMT वर्जन 55,000 रुपये ज्यादा महंगा है। यहां इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि इसके केवल डीजल वेरिएंट में AMT को शामिल किया गया है। यानी अगर आप इसके पेट्रोल वेरिएंट को खरीदते हैं,तो इसमें आपको केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा।

Mahindra XUV300 AMT में पावर के लिए 1497cc का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 116 PS की मैक्सिमम पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

Renault Duster facelift

Renault ने अपने Duster का facelift का 2019 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है, जो 12.49 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। वहीं, अगर बदलावों की बात करें तो इसमें नए हेडलैंप्स, नया फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके रेल रूफ्स की डिजाइन को बदल दिया गया है। साइज के हिसाब से ये Creta की तरह है, लेकिन कीमत के मामले में ये ECO Sport सेंगमेंट में आ चुकी है। भारतीय बाजार में यह Duster का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट वर्जन है। कंपनी इसका तीसरा जनरेशन मॉडल 2023 तक लॉन्च करेगी, जो कि सिर्फ पेट्रोल वर्जन में होगा।

2019 Renault Duster फेसलिफ्ट 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसका पेट्रोल इंजन 105 bhp की पावर और 142 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और यह 5-MT और एक ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं, 1.5 लीटर ऑयल बर्नर दो इंजन ट्यून – 84 bhp और 108 bhp के साथ आता है, जो 200 Nm और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 84 bhp वर्जन स्टैंडर्ड 5–MT के साथ आता है। वहीं, 108 bhp मॉडल 6–MT और एक ऑप्शनल AMT यूनिट के साथ आता है। Duster एक ऐसी SUV है जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है।