Follow Us:

आतंकियों के खात्मे के लिए बनी है Mahindra की ये खास गाड़ी, ग्रेनेड हमले का भी नहीं होता असर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं को रोकने और आतंकियों को मौके पर ही ढेर करने के लिए Mahindra ने एक खास गाड़ी का निर्माण किया है। इस गाड़ी का नाम Mahindra Marksman APC (Armoured Personnel carrier) है। यह पूरी तरह से बुलेटप्रूफ और ग्रेनेड प्रूफ वाहन है। यानी इस वाहन पर ग्रेनेड हमले का भी कोई असर नहीं होगा।

ये है इस वाहन की खासियत…

  • Mahindra Marksman APC 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ सकती है।
  • इस वाहन में एक साथ 7 जवान बैठ सकते हैं।
  • ऊपर लगी लोहे की शील्ड के बचाव लेकर जवान वाहन से बाहर निकलकर भी फायरिंग कर सकते हैं।
  •  इस वाहन को स्कॉर्पियो की चेसिस पर बनाया गया है।
  • Mahindra Marksman APC के दरवाजे और पूरी बॉडी लोहे की मोटी चादर से बनाई गई है।
  • Marksman के दरवाजों में बुलेटप्रूफ कांच लगाया गया है।
  • इस वाहन पर किसी भी ओर से ग्रेनेड हमला करने पर कोई नुकसान नहीं होगा।
  •  इसमें जवानों तक गुप्त संदेश देने के लिए अलग से वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की गई है।
  • 56 लाख रुपए है इस वाहन की कीमत