Categories: ऑटो & टेक

माइक्रोसॉफ्ट बंद करने जा रहा है Windows 7 का सपोर्ट, पैसे देकर रख सकते हैं कंटिन्यू

माइक्रोसॉफ्ट ने अब Windows 7 का सपोर्ट बंद करने की तैयारी कर ली है। इसका सपोर्ट भी ठीक वैसे ही बंद किया जाएगा जैसा Windows XP और Vista का किया गया था। पिछले साल जून में माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 7 के लिए ऑफिशियल फोरम सपोर्ट को बंद कर दिया था। इस फोरम पर लोग अपनी समस्या लेकर जाते थे और एक्सपर्ट्स इसका समाधान बताते थे।

अब से ठीक एक साल बाद यानी 14 जनवरी 2020 के बाद से माइक्रोसॉफ्ट Windows 7 के लिए सपोर्ट नहीं देगा। यानी आपको अपडेट्स नहीं मिलेंगे। इन अपडेट्स में सिक्योरिटी फिक्स और पैचेस भी शामिल हैं जिससे कंप्यूटर की सुरक्षा होता है। हालांकि पैसे देने पर आपको सपोर्ट मिलेगा।

अब कंपनी Windows 7 Extended Security Updates बेचेगी और इसके लिए हर साल आपको पैसे देने होंगे। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि एंटरप्राइज यूजर्स इस ऑपरेटिंग सिस्टम को लंबे समय से यूज कर रहे हैं और आगे भी उनके लिए इसे हटाना आसान नहीं होगा। आम यूजर्स को अपडेट नहीं मिलेगा।

यानी अगर आप तय समय के बाद भी Windows 7 यूज करंगे तो आपको खतरा हो सकता है। सिक्योरिटी खामियां ज्यादा होंगी, क्योंकि आपको सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेंगे। कंपनी ने काफी समय से Windows 7 में नए फीचर्स नहीं दे रहा है।

अमेरिकी के सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है, “आप Windows 7 यूज करना जारी रख सकते हैं, लेकिन सपोर्ट खत्म होने के बाद आपका कंप्यूटर सिक्योरिटी के लिहाज से रिस्क पर होगा।’

बता दें कि अभी लेटेस्ट माइक्रोसॉफ्ट का ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 है और कंपनी चाहती है कि लोग इसे ज्यादा से ज्यादा यूज करें। Windows 8।1 यूजर्स को 10 जून 2023 तक माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी अपडेट देगी जिसके बाद इसके लिए भी अपडेट्स बंद कर दिए जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago