Follow Us:

Microsoft ने लॉन्च किया 10 भारतीय भाषाओं के लिए स्मार्ट कीबोर्ड

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को Windows10 के हालिया अपडेट के साथ 10 भारतीय भाषाओं के लिए स्मार्ट फोनेटिक कीबोर्ड लांच किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह फोनेटिक कीबोर्ड हिंदी, बांग्ला, तमिल, मराठी समेत दस भारतीय भाषाओं में है। कीबोर्ड में यूजर कस्टमाइज्ड इंडीक हार्डवेयर कीबोर्ड या स्टीकर खरीदे बिना अपनी पसंद की भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि नए टूल्स से न सिर्फ कंप्यूटिंग करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे भारतीय भाषाओं में टाईपिंग की गति और शुद्धता में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इसमें भारतीय अंक जैसे क्षेत्रीय प्रतीक बनाना भी आसान होगा। Windows10 अपडेट के साथ अपडेटेड कीबोर्ड खुद उपलब्घ कराया गया है।