Categories: ऑटो & टेक

Realme 6 Pro के लिए नवंबर का अपडेट, जानिए कीमत और फीचर्स

रियलमी ने अपने ग्राहकों को दिवाली तोहफा देते हुए Realme 6 Pro के लिए नवंबर 2020 के लिए ओवर द एयर (OTA) अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट के बाद Realme 6 Pro स्मार्टफोन में सुपर पावर सेविंग मोड और मल्टी यूजर फेस जैसे फीचर्स मिलेंगे। नवंबर ओटीए के साथ अक्तूबर 2020 का सिक्योरिटी पैच भी आया है जिसके साथ बग फिक्स किए गए हैं और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया गया है, हालांकि यह अपडेट फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए ही है। जल्द ही सभी के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।

Realme 6 Pro के लिए जारी हुए नए फर्मवेयर वर्जन का अपडेट नंबर RMX2061_11.A.37 है। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट फोरम पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर भी अपडेट चेक कर सकते हैं, यदि आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है।

नए अपडेट के साथ फोन को ऑप्टिमाइज किया जाएगा। इस अपडेट में ऑटो ब्राइटनेस को लेकर खास ध्यान दिया गया है। कॉलिंग का लेआउट भी बदला गया है। Reject With SMS फीचर के साथ आने वाली दिक्कत को भी दूर किया गया है। इसके अलावा सेटिंग टॉगल में स्क्रीनशॉट बटन को जोड़ा गया है। फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आने वाली दिक्कत को भी खत्म कर दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago