Categories: ऑटो & टेक

Realme C17 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च

जानी मानी कंपनी Realme ने यूजर्स के बीच एक खास जगह बना ली है। अब कंपनी 7 अक्टूबर को भारत में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है इस इवेंट में Realme 7i और Realme Smart SLED 4K TV के साथ Realme Buds Wireless Pro और Buds Air Pro को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी एक और नया स्मार्टफोन Realme C17 भी भारत में लॉन्च करने वाली है।

Realme India के सपोर्ट पेज पर Realme C17 लिस्टेड है। इतना ही नहीं सपोर्ट पेज पर कई अपकमिंग डिवाइसेज जैसे कि Realme Smart Plug, Smart Bulb, Smart Camera 360, Watch S, Soundbar, Smart TV SLED 4K, N1 Sonic Electric Toothbrush, Selfie Tripod, Buds Wireless Pro, Buds Air Pro, 20,000mAh Power Bank 2 और 10,000mAh Power Bank 2i भी लिस्टेड हैं। हालांकि इनकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लिस्टिंग के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय यूजर्स को इनके लिए ज्यादा इंतजार करना होगा।

Realme C17 की बात करें तो इस स्मार्टफोन भारत से पहले बांग्लादेश में लॉन्च किया जा चुका है। वहां इसकी कीमत BDT 15 हजार 990 यानि करीब 13 हजार 800 रुपये है। इसे 6GB + 128GB सिंगल स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। यह लेक ग्रीन और नेवी ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। Realme C17 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी+ पंच होल डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 460 प्रोसेसर पर काम करता है।

इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर शामिल हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Realme C17 में यूजर्स को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago