Categories: ऑटो & टेक

Samsung Galaxy S20 FE आज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

कोरियन कंपनी Samsung अपने लेटेस्ट हैंडसेट Samsung Galaxy S20 FE को आज भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस शानदार स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले से लेकर दमदार प्रोसेसर तक मिलेगा। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में कुल चार कैमरे दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस डिवाइस को एक नहीं, दो नहीं बल्कि पांच आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने Samsung Galaxy S20 FE को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy S20 FE  की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। साथ ही इसकी स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को ऑक्टा-कोर Exynos 990 प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है।

Samsung Galaxy S20 FE का कैमरा कैमरा सेक्शन की बात करें तो इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 12MP का वाइड-एंगल लेंस, दूसरा 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 8MP का टेलीफॉटो लेंस है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने Samsung Galaxy S20 FE में 4,500mAh की बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा इस डिवाइस में 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Samsung Galaxy S20 FE को केवल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज 4G मॉडल में पेश करेगी। इसकी कीमत 50 हजार रुपये के आस-पास रखी जा सकती है। इसके अलावा इस डिवाइस को पांच कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल, गैलेक्सी एस20 के फैन एडिशन के लॉन्चिंग इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

49 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago