Follow Us:

Google Pay के लिए भारत में लॉन्च हुआ टोकनाइज्ड कार्ड

समाचार फर्स्ट डेस्क |

गूगल फॉर इंडिया इवेंट के दौरान Google Pay ने जानकारी दी है कि वह एक नई सेवा जारी करने जा रहा है। गूगल पे के बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी ने भारत में सफलता हासिल की है। सिर्फ दो साल में 17 मिलियन से बढ कर 918 मिलियन हो गए हैं। ये ट्रांजैक्शन UPI के जरिए किए गए हैं। गूगल भारत में टोकनाइज्ड कार्ड लॉन्च कर रही है। ये आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड का डिजिटल टोकन तैयार करता है।

इसे आप गूगल पे पर ऐड कर सकते हैं। इसे फास्ट ट्रांजैक्शन के लिए यूज किया जा सकता है। 2,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए आपको पिन की भी जरूरत नहीं होगी। इसे Bharat QR पर यूज किया जा सकता है। मर्चेंट के डिवाइस पर टैप करके इसे यूज किया जा सकता है। एक बात ध्यान रखें कि ये कोई फिजिकल कार्ड नहीं है। टोकनाइज्ड कार्ड भारत में अगले कुछ हफ्ते में शुरू जा सकता है। यह एक तरह का वर्चुअल कार्ड होगा और अपडेट के जरिए मिलेगा।

इस तरह काम करेगा टोकनाइज्ड कार्ड

इसके तहत कस्टमर्स की कार्ड डीटेल्स को प्रोटेक्ट किया जाता है। ये एक तरह का डेटा प्रोटेक्शन भी है। कार्ड आपका होगा, गूगल इस कार्ड की जानकारी सेव कर लेगा ताकि हर बार आपको कार्ड यूज करने की जरूरत न हो।

Google Pay बिजनेस भी लॉन्च किया गया है

इसके तहत अब मर्चेंट गूगल पे के जरिए पेमेंट ऐक्सेप्ट कर सकते हैं। इस ऐप के लिए वेरिफिकेशन कुछ मिनट्स में हो जाएगा। इसके लिए वीडियो कॉलिंग करनी होगी जो ऐप के अंदर ही होगा। यहां अपना नाम, दुकान का नाम, दुकान का साइनबोर्ड, दुकान के अंदर का वीडियो दिखाना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन हो जाएगा और मर्चेंट्स सीधे गूगल पे के जरिए पैसे ऐक्सेप्ट कर पाएंगे।