जानी मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना नया Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Y12s से मिलता-जुलता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही वीवो Y20 (2021) में पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट में कुल चार कैमरे दिए गए हैं।

Vivo Y20 (2021) की स्पेसिफिकेशन

वीवो Y20 (2021) स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर आधारित FunTouch OS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,600×720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Helio P35 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वीवो ने फोटोग्राफी के लिए Vivo Y20 (2021) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का बोके सेंसर और तीसरा 2MP मैक्रो लेंस है। साथ ही डिवाइस के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी, कनेक्टिविटी और कीमत

Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 599 RM यानि करीब 10 हजार 900 रुपये है। यह फोन नेबूला ब्लू और डाउन व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि इस डिवाइस को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…