Categories: ऑटो & टेक

WhatsApp का नया फीचर, अब आपकी मंजूरी के बिना कोई भी ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा

WhatsApp एक शानदार फीचर्स लेकर आया है। इसी कड़ी में अब इसने अपना एक और बेहतरीन अपडेट जारी कर दिया है।  इस फीचर के आने के बाद कोई भी यूजर को उसकी मंजूरी के बिना व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड नहीं कर सकेगा। व्हाट्सएप द्वारा यह फीचर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जारी किया गया है जिसके बाद चुनावों में शेयर की जाने वाली फर्जी खबरों को लेकर भी लगाम लग सकेगी।

फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप लगातार पहले की तरह लोगों को उनके दोस्तों, परिवारों से जोड़ते रहेंगे। इन ग्रुप्स में कईं महत्वपूर्ण चीजें होती हैं और इसलिए यूजर्स इस पर और नियंत्रण की मांग कर रहे थे। इसके बाद मैसेजिंग ऐप ने अपने प्राइवेसी सेटिंग में नया फीचर जोड़ा है जो यूजर को एक इनवाइट सिस्टम के माध्यम से तय करने में मदद करेगा कि कौन उसे ग्रुप में जोड़ सकता है और कौन नहीं।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

अब तक यूजर्स को बिना उनकी मर्जी के किसी भी ग्रुप में जोड़ लिया जाता था। हालांकि, उनके पास यह सुविधा थी कि वो ग्रुप में शामिल किए जाने के बाद इससे बाहर हो सकते थे। लेकिन अब इस फीचर आने के बाद यूजर्स आसानी से तय कर पाएंगे कि उन्हें ग्रुप में जोड़ा जाया या नहीं। WhatsApp के इस नए फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को सेटिंग्स में जाना होगा।

यहां उसे तीन विकल्पों 'nobody', 'my contacts' या फिर everyone में से विकल्प चुनना होगा। nobody चुनने पर यूजर को कोई भी किसी भी ग्रुप में शामिल नहीं कर सकेगा और उसे किसी भी ग्रुप में शामिल करने से पहले अनुमित लेनी होगी। वहीं My Contacts को चुनने पर यूजर को उसके कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल लोग उसे किसी भी ग्रुप में जोड़ सकेंगे। जबकि तीसरा विकल्प चुनने पर उसे कोई भी ग्रुप में जोड़ सकेगा।

यूजर को ग्रुप में शामिल करने वाले को उसे मैसेज भेजना होगा जो की केवल यूजर को मिलेगा। यूजर के पास तीन दिन होंगे कि वो इस मैसेज पर प्रतिक्रिया दे सके। अगर वो इसे मंजूर नहीं करता तो यह मैसेज खुद एक्सपायर हो जाएगा। व्हाट्सएप के इस नए फीचर के चलते यूजर को ज्यादा प्राइवेसी और ग्रुप्स पर कंट्रोल करने की ताकत मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

18 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

30 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

58 mins ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

5 hours ago