Categories: ऑटो & टेक

जल्द लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite

शाओमी Mi A3 और Mi A3 लाइट जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे। शाओमी ग्लोबल के प्रवक्ता डोनावन सूंग ने कंपनी के नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के बारे में प्रशंसकों से पूछा कि वे Mi A सीरीज़ के फोन में कौन-कौन से फीचर चाहेंगे। दूसरी तरफ, दोनों ही फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी लीक हुई है। दोनों ही स्मार्टफोन के मॉडल नंबर एक बार फिर सार्वजनिक हुए हैं। खबर है कि Mi A3 Lite को कॉसमॉस सपोर्ट (cosmos_sprout) के नाम से बुलाया जाएगा और Mi A3 को बैंबू सपोर्ट (bamboo_sprout) के नाम से।

सूंग ने ट्विटर पर नए Mi A सीरीज़ फोन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक साल पहले हमने एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन शाओमी Mi A2 और Mi A2 Lite को लॉन्च किया था। Mi A सीरीज़ के अगले जेनरेशन के डिवाइस में आप लोग किन-किन फीचर की उम्मीद कर रहे हैं। इससे इशारा मिला है कि कंपनी Mi A3 और Mi A3 Lite को लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च की तारीख अभी बाहर नहीं आई है।

सपेसिफिकेशन

टिप्सटर इशान अग्रवाल और मायस्मार्टप्राइस ने अलग-अलग दावा किया है कि शाओमी Mi A3 और Mi A3 Lite पर काम चल रहा है। शाओमी Mi A3 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है और Mi A3 लाइट स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस होगा। टिप्सटर का कहना है कि ये फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होंगे। Mi cc9e ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi A3 के नाम से आ सकता है। हालांकि, Mi cc9e में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन ताज़ा लीक में Mi A3 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है। Xiaomi को हमेशा से ग्लोबल और चीनी वेरिएंट के बीच कुछ अंतर रखने के लिए जाना जाता है। हो सकता है कि शाओमी Mi cc9e और शाओमी Mi A3 के बीच यही अंतर रहे।

फिलहाल, ज़्यादा जानकारियां अभी अफवाहों के आधार पर मिली हैं। उम्मीद है कि लॉन्च की तारीख नज़दीक आने पर और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक होंगे। बता दें कि Xiaomi Mi A2 को भारत में बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

10 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago