Follow Us:

Xiaomi Redmi Note 7S की बिक्री शुरू, Flipkart और Mi Home से खरीद सकते है

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अभी हाल ही में शाओमी ने भारतीय मार्केट में Redmi Note 7S लॉन्च किया है। कंपनी ने अब ये साफ कर दिया है कि भारत में Redmi Note 7S के बाद अब धीरे-धीरे Redmi Note 7 की उपलब्धता खत्म हो जाएगी और Redmi Note 7S इसकी जगह ले लेगा।

Redmi Note 7S के दो वेरिएंट्स 3GB रैम और 32GB मेमोरी वेरिएंट है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है और 4GB रैम के साथ 64GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और स्फायर ब्लू कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Redmi Note 7S की बिक्री आज से शुरू हो चुकी है। उपभोक्ता इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि Redmi Note 7S की यह पहली सेल है। फ्लिपकार्ट के अलावा यूज़र्स इसे  Mi Home स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। चूंकि Redmi Note 7S और Redmi Note 7 की कीमत लगभग एक ही तरह की है, लेकिन कई मायने में Redmi Note 7S आगे हैं।

Redmi Note 7S पर मिल रहे लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड कार्ड से 5% का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही एक्स्चेंज ऑफर भी दिया जा रहा है Redmi Note 7S स्पेसिफिकेशन्स। Redmi Note 7S के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6।3 इंच की फुल HD+ की डिस्प्ले दी गई है। यहां प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है जो फ्रंट और बैक में है। इस फोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रॉसेसर दिया गया है और 4GB रैम है।