Follow Us:

भारत में लॉन्च हुआ ZOOOK का नया वायरलेस माउस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिग्गज टेक कंपनी जूक ने भारत में अपना शानदार ZOOOK Blade वायरलेस माउस लॉन्च कर दिया है। जूक ब्लेड माउस का डिजाइन शानदार है और इसमें रबड़ का व्हील दिया गया है। इसके अलावा नए माउस में दमदार बैटरी मिलेगी, जो लगातार कई दिनों तक काम करने में सक्षम है। आइए जानते हैं जूक ब्लेड माउस के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में…

ZOOOK Blade के स्पेसिफिकेशन और कीमत

ZOOOK Blade वायरलेस माउस में एलईडी बैकलाइट दी गई है, जो सात विभिन्न रंगों में उपलब्ध है। यूजर्स इस लाइट को बंद कर सकते हैं। इस माउस की बॉडी में एबीएस प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसके अलावा जूक ब्लेड माउस में 600mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। जूक ब्लेड माउस की खूबी है कि यह 10 मिनट तक इस्तेमाल न होने पर अपने आप स्लीपिंग मोड में चला जाता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो जूक ब्लेड माउस में 2.4G वायरलेस तकनीक है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं है। इस वायरलेस माउस की कीमत 999 रुपये है। इस माउस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।