Follow Us:

HRTC में भरे जाएंगे JOA IT के 258 पद, अधिसूचना जारी

डेस्क |

HRTC में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (JOA IT) के 258 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है। निदेशक मंडल और सरकार की स्वीकृति के बाद निगम ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

ये पद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 7810 रुपये वेतन दिया जाएगा। अनुबंध एक साल के लिए होगा। इसके बाद काम संतोषजनक पाया गया तो अगले साल अनुबंध रिन्यू होगा।

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 साल निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योगयता 12वीं पास रखी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है। इन पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी को स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के तीन चरणों से गुजरना होगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।